शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर के रोजा में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर

शाहजहाँपुर | 02-Jan-2026 10:33 AM | 425 |
शाहजहाँपुर
ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर

रौजा/शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में आज दि गुरुवा  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जमुही बैंक के सामने जमुका दुराहे पर हुआ, जहां अचानक हुई टक्कर से अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार मोहम्मद फैज पुत्र आसिफ खां और मासाद पुत्र दीन मोहम्मद, दोनों निवासी कटियाम्मू, किसी काम से जमुका की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवकों की हालत देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलटी होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया और यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुका दुराहा पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां तेज रफ्तार वाहन और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.