शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

पृथ्वीपुर का पशु चिकित्सालय बदहाली का शिकार : न डॉक्टर तैनात, न बुनियादी सुविधाएं

शाहजहाँपुर | 04-Dec-2025 12:26 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
न डॉक्टर तैनात, न बुनियादी सुविधाएं

जैतीपुर ग्राम पंचायत रामपुर के पृथ्वीपुर स्थित पशु चिकित्सालय की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। अस्पताल में न तो किसी पशु चिकित्सक की तैनाती है और न ही आवश्यक स्टाफ मौजूद है। प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क करने पर स्टाफ की कमी का हवाला दिया जा रहा है। ग्रामीण जसवीर का कहना है कि क्षेत्र में पशुओं को आए दिन गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे पशुपालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने अस्पताल भवन की बदहाली पर भी नाराजगी जताई है। भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। वहीं अस्पताल के गेट के सामने से खुलेआम नाली बह रही है,जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद शर्मनाक स्थिति है। इस संबंध में जब पशु चिकित्सालय के सीएमओ से बात की गई तो उन्होंने जल्द ही मामले को दिखवाने और आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.