शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
शाहजहाँपुर न्यूज़

पॉक्सो कोर्ट ने दुराचार मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा सुनाई अदालत ने दोनों आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

अदालत ने दोनों आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
shahjahanpur-news-in-hindi

शाहजहांपुर। अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट-3 शिवकुमार तृतीय ने नाबालिग से दुराचार के एक मामले में दो दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। मामला थाना मदनापुर क्षेत्र का है। वर्ष 2023 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री रात में घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तलाश और रिश्तेदारी में खोजबीन के बाद भी जब बच्ची नहीं मिली तो 2 जुलाई 2023 को थाने में रिपोर्ट लिखी गई। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने पीड़िता को ओगेन्द्र उर्फ नन्हें और रामवीर, दोनों हाल निवासी दिल्ली, के कब्जे से बरामद किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और बयान दर्ज कराए। मुकदमे की सुनवाई में शासकीय अधिवक्ता दीप कुमार गुप्ता के तर्कों और गवाहों के बयानों पर भरोसा जताते हुए अदालत ने दोनों दोषियों को दोषी करार दिया। न्यायालय ने अभियुक्तों को धारा 363, 376(DA) आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(छ)/6 में सजा सुनाई। फैसले से पीड़िता के परिजनों ने न्याय मिलने पर संतोष जताया।

यह भी पढ़ें

ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ भूमि पूजन, कांट क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज