शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर : पत्रकारों ने ब्लॉक मुख्यालय पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शाहजहाँपुर | 25-Nov-2025 08:08 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
पत्रकारों ने ब्लॉक मुख्यालय पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जैतीपुर–तिलहर। क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकार दयाशंकर शर्मा का सोमवार को 85 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय तक सक्रिय पत्रकारिता करने वाले दयाशंकर शर्मा अपने सरल स्वभाव, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्रकारिता ने न सिर्फ स्थानीय मुद्दों को आवाज दी, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के हितों की भी सदैव रक्षा की।

सुबह निधन की खबर जैसे ही उनके साथियों और परिचितों तक पहुँची, पत्रकारों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर एक शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल और अनुभवों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में ब्रह्मा शंकर मिश्रा, सूर्यकांत मिश्रा, भगवान शरण शर्मा, पवन तोमर, महावीर सिंह, जगमोहन मिश्रा, अनमोल यादव सहित पत्रकार अनुभव शाक्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि दयाशंकर शर्मा ने जीवन भर सत्य, निष्पक्षता और नैतिक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया। उनके व्यक्तित्व में सादगी, संवेदनशीलता और निष्ठा की अद्भुत झलक मिलती थी।

पत्रकारों ने कहा कि उनके निधन से न केवल पत्रकारिता जगत को, बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। दयाशंकर शर्मा का योगदान सदैव याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। क्षेत्रवासियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.