शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : कांट में ओवरलोड रिक्शा और ऑटो में सफर कर रहे स्कूली बच्चे, हर दिन बढ़ रहा हादसे का खतरा

शाहजहाँपुर | 30-Jul-2026 11:02 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
कांट में ओवरलोड रिक्शा और ऑटो में सफर कर रहे स्कूली बच्चे, हर दिन बढ़ रहा हादसे का खतरा

रिक्शा चालकों की लापरवाही या प्रशासन की चुप्पी? मासूमों की जान हर दिन खतरे में

कांट। कस्बे में स्कूली बच्चों को ले जाने वाले कई रिक्शा और ऑटो क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को भरकर खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सवाल यह है कि जब यह नज़ारा रोज़ दिखाई देता है, तो जिम्मेदार विभाग की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ती? अधिक कमाई की होड़ में मासूमों की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है और किसी बड़े हादसे का इंतजार होता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन चेतता है या फिर किसी दुर्घटना के बाद ही कार्रवाई होगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.