Shahjahanpur, कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख – PHM NEWS
home banner
शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर
अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

कांट के ‘हिमालय सर’ बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 से ज्यादा स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख

शाहजहांपुर। आज के दौर में जहां ग्रामीण क्षेत्रों के कई बच्चे जानकारी के अभाव में अपने सपनों को साकार नहीं कर पाते, वहीं कांट कस्बे के शिक्षक हिमालय सर उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरे हैं। उन्होंने शिक्षा और जागरूकता का ऐसा अभियान शुरू किया है, जिसने अब तक करीब 200 से ज्यादा स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों तक पहुंच बनाकर उनके भविष्य को नई दिशा देने का काम किया है।

हिमालय सर बच्चों को श्रेष्ठा, राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति (NMMS), नवोदय विद्यालय, सर्वोदय विद्यालय, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति, अटल आवासीय विद्यालय और यूपी विद्याधन योजना जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं व योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। उनका मानना है कि प्रतिभा हर बच्चे में होती है, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और जानकारी की होती है।

यही सोच उन्हें लगातार स्कूल-स्कूल तक ले जा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था भी की है, ताकि आर्थिक तंगी किसी बच्चे के सपनों के आड़े न आए।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि हिमालय सर का यह प्रयास केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा की नई चेतना जगाने वाला आंदोलन है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

अन्य खबरें

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़

प्रशासन की चुप्पी में फल-फूल रहा अवैध खनन, भू-माफियाओं के हौसले बुलंद : प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक होता है अवैध खनन

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.