शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर | 07-Feb-2026 12:12 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
थाना प्रभारी की  मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में अवैध खनन का खेल, पुलिस संरक्षण के आरोप

शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर गांव में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी की  मिलीभगत से मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि गांव के आसपास की कृषि भूमि और सरकारी जमीन से बिना किसी अनुमति के मिट्टी निकाली जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी को ईंट-भट्ठों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवैध खनन से जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, वहीं किसानों की जमीन भी बर्बाद हो रही है। खेतों में गहरे गड्ढे होने से खेती करना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन की शिकायतें कई बार थाना कांट पुलिस से की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस की अनदेखी के कारण खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। बिना नंबर प्लेट के वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

प्रशासन की चुप्पी में फल-फूल रहा अवैध खनन, भू-माफियाओं के हौसले बुलंद : प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक होता है अवैध खनन

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.