शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर | 10-Feb-2026 08:54 PM | 425 |
शाहजहाँपुर
जनभागीदारी पर दिया गया जोर

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ  

 

शाहजहाँपुर सिंधौली में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे फाइलेरिया_मुक्त_भारत विशेष अभियान का सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली में शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्घाटन निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मुकेश दीक्षित ने फीता काटकर किया तथा स्वयं दवा की खुराक ग्रहण कर लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है, जिसके उन्मूलन में जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। सभी पात्र लोगों को दवा का सेवन अवश्य करना चाहिए ताकि भारत को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जफर, बीसीपीएम सौरभ, पीसीआई से पुनीत, एनआरएचएम से मुस्ताक सहित समस्त एएनएम एवं आशा कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को दवा सेवन, सावधानियों एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.