शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

रोजा की धरती का गौरव : देवेश गुरु जी के पौत्र तुषार श्रीवास्तव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

शाहजहाँपुर | 18-Dec-2025 08:01 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
देवेश गुरु जी के पौत्र तुषार श्रीवास्तव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

शाहजहांपुर / रोजा।

शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय देवेश चंद्र श्रीवास्तव (देवेश गुरु जी) के पौत्र तुषार श्रीवास्तव का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे रोजा क्षेत्र में गर्व और हर्ष का वातावरण है।

उत्तर रेलवे की प्रसिद्ध रोजा जंक्शन रेलवे कॉलोनी शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए लंबे समय से विशिष्ट पहचान रखती रही है। यहां स्थित रेलवे इंटर कॉलेज दशकों तक न केवल रेलवे कॉलोनी, बल्कि आसपास के 20–25 गांवों के विद्यार्थियों का प्रमुख शिक्षण केंद्र रहा है। सत्तर के दशक में यह शाहजहांपुर जनपद का एक प्रमुख इंटर कॉलेज माना जाता था।रेलवे इंटर कॉलेज के समर्पित शिक्षक वी.के. श्रीवास्तव, लईक साहब और देवेश गुरु जी अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मार्गदर्शन के लिए व्यापक रूप से सम्मानित रहे। देवेश गुरु जी विशेष रूप से छात्राओं की उच्च शिक्षा को लेकर प्रेरणास्रोत रहे, जिनके मार्गदर्शन में अनेक छात्राओं ने स्नातक व स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई पूरी की।

स्वर्गीय देवेश गुरु जी के पुत्र श्री आलोक श्रीवास्तव एवं पुत्रवधू श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव वर्तमान में दिल्ली–नोएडा क्षेत्र में निवासरत हैं। उनके सुपुत्र तुषार श्रीवास्तव ने सेना में अधिकारी बनकर न केवल परिवार की परंपरा को आगे बढ़ाया, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा और क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।देवेश गुरु जी के भतीजे एवं विगत 30 वर्षों से विनोबा सेवा आश्रम परिवार से जुड़े श्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने इस सफलता को गुरुजनों के संस्कार, अनुशासन और पारिवारिक मूल्यों का प्रतिफल बताया।

तुषार श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल सैन्य भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.