हेडपंप रिबोर मामले में जिलाधिकारी से शिकायत : जिलाधिकारी ने जांच के दिए आदेश
खुटार शाहजहांपुर। विकास खंड खुटार की ग्राम पंचायत इटौआ में फ़कीर बाबा स्थान तथा कुइयां में कई जगहों पर ग्राम विकास अधिकारी की मनमानी के चलते बर्षो से ख़राब पड़े हेडपंपों की शिकायत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह से की जिसके बाद जिला अधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच कराने के लिए कहा है।
बताते चलें कि विकास खंड खुटार में हेडपंप रिबोर के नाम पर हजारों रुपए का भुगतान किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी कई जगहों पर हेडपंप रिबोर होने योग्य है लेकिन उन्हें रिबोर न कराके हल्के फुल्के मरम्मत योग्य नलों को रिबोर कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की थी शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच कराने की बात कही है।अब देखना यह है कि विकास खंड खुटार में तैनात जिम्मेदारों पर जिलाधिकारी के निर्देशो का असर पड़ता भी है या नहीं।
अन्य खबरें
थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप
शाहजहाँपुर न्यूज़संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर न्यूज़फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर
शाहजहाँपुर न्यूज़