शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

बीसलपुर सड़क हादसा : एक ही सड़क पर बुझ गया तीन पीढ़ियों का चिराग, दादी बेटे और पोते की मौत : कार-बाइक की भिड़ंत में दादी, बेटा और पोते की मौत – चालक फरार

शाहजहाँपुर | 14-Sep-2025 04:57 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
कार-बाइक की भिड़ंत में दादी, बेटा और पोते की मौत – चालक फरार

पीलीभीत। बीसलपुर-दियोरिया मार्ग पर गुरुवार दोपहर हुआ भीषण हादसा पूरे इलाके को दहला गया। ग्राम बिरसिंगपुर में मंगलम बारात घर के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दादी, बेटा और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुशीला देवी (55), उनके बेटे प्रवीण कुशवाहा (33) और पोते यश कुशवाहा (12) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुशीला देवी अपने बेटे प्रवीण और पोते यश के साथ दियोरिया क्षेत्र के गुलरिया गांव में अपनी बेटी के घर आई थीं। शनिवार दोपहर तीनों लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार एक ई-रिक्शा को ओवरटेक कर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहे प्रवीण सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे, वहीं बाइक पर पीछे बैठी सुशीला देवी कार में फंस गईं। बाइक पर बैठा यश भी दूर जा गिरा। हादसे की जगह पर अफरातफरी मच गई। मौके पर ही सुशीला देवी कुशवाहा और प्रवीण कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल यश  कुशवाहा को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शवों को सड़क पर रखकर कई बार जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने हालात बिगड़ने नहीं दिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया। एक ही पल में तीन पीढ़ियों की अर्थी उठने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। जो भी इस दिल दहला देने वाले मंजर का गवाह बना, उसकी आंखें नम हो गईं।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.