शाहजहाँपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / शाहजहाँपुर

चोरी के संदेह में पकड़े गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : हत्या की आशंका

शाहजहाँपुर | 08-Oct-2025 06:35 AM | 253 |
शाहजहाँपुर
हत्या की आशंका

शाहजहाँपुर। शाहजहाँपुर ज़िले के थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम खानपुर स्थित नवनिर्मित श्याम वाटिका में चोरी के संदेह में पकड़े गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया था। युवक की हालत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस के आला अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेंगे।

अन्य खबरें

कांट के 'हिमालय सर' बने बच्चों के भविष्य के सारथी, 200 स्कूलों में जलाई शिक्षा की अलख : अनाथ बच्चों और पिता विहीन छात्राओं को दे रहे निःशुल्क कोचिंग

शाहजहाँपुर न्यूज़

दबंगों की पिटाई के बाद घायल युवक की मौत, पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई में देरी के आरोप : सिंधौली के चककुंडू गांव में मारपीट से घायल शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत

शाहजहाँपुर न्यूज़

48 घंटे से ब्लैकआउट में ग्राम मिल्किया, बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण बेहाल : भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहराया, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई बिजली बहाल

शाहजहाँपुर न्यूज़

सिधौली फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की कृषक गोष्ठी में पराली : कीट एवं जैविक खेती पर किसानों को दी गई जानकारी

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में ओवरलोडिंग ट्रालियों का कहर, प्रशासन मौन : बीते दिनों ललित की ओवरलोड ट्रॉली से युवक की मौत के बाद भी नहीं रुका नियमों का उल्लंघन

शाहजहाँपुर न्यूज़

नगरिया भानपुर में गेहूं की फसल में भीषण आग, ग्रामीणों ने पाया काबू : डायल 112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

शाहजहाँपुर न्यूज़

थाना कांट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद ट्रांसफार्मर तेल चोरी : पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

शाहजहाँपुर न्यूज़

संपत्ति विवाद में चाचा की गोली मारकर हत्या : गढ़िया रंगीन पुलिस ने भतीजों को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर न्यूज़

फाइलेरिया उन्मूलन विशेष अभियान का शुभारंभ, 28 फरवरी तक चलेगा अभियान : जनभागीदारी पर दिया गया जोर

शाहजहाँपुर न्यूज़

शाहजहांपुर: थाना कांट क्षेत्र के नगरिया भानपुर में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन : थाना प्रभारी की मिलीभगत से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

शाहजहाँपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.