शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
नोएडा न्यूज़

ओएनजीसी के रिटायर्ड जीएम से ठगे 1.79 करोड़ वॉट्सऐप पर जोड़कर की गई ठगी

वॉट्सऐप पर जोड़कर की गई ठगी
Noida News

सोशल मीडिया पर परिचय के बाद महिला ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

ओएनजीसी के सेवानिवृत्त जीएम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल सोशल मीडिया पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई। युवती ने बताया कि उसके पिता 2022 में सेवानिवृत हुए हैं और वह आपको जानते हैं। युवती ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। इसके बाद युवती की तरफ से उन्हें वॉट्सऐप नंबर दिया गया। 
कुछ दिन बात करने बाद उसने फॉरेक्स एक्सचेंज में रुपये लगाकर कई गुना तक रिटर्न के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उसने कुछ लोगों के प्रोफाइल भी दिखाए और उन्हें निवेश के सेफ होने के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें साइट के माध्यम को रुपये को यूएस डॉलर में बदलकर आगे निवेश के लिए कहा गया। 


शुरुआत में उन्हें अच्छा रिटर्न साइट पर दिखाया गया। इसके बाद पीडि़त से लगातार रकम निवेश करवाती रही। युवती के झांसे में आकर 2 महीने में 1 करोड़ 79 लाख 88 हजार 334 रुपये लगा दिए। इसके बाद उनसे 14 लाख रुपये और निवेश करने के लिए कहा गया। ऐसा नहीं होने पर अकाउंट ब्लॉक होने के बारे में बताया गया


इसके बाद ठगों ने 20 लाख रुपये मांगे। तब उन्हें इस पर थोड़ा शक हुआ तो पीडि़त ने सवाल करना शुरू किया। इसके बाद जालसाजों ने अकाउंट ब्लॉक कर दिया। डीसीपी साइबर सेल प्रीति यादव ने बताया कि रमेश कुमार नामक एक शख्स की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

11 लाख रुपये कराए फ्रीज 
इस मामले में पीड़ित की तरफ से महिला आरोपी का नाम अनन्या जोशी बताया गया है। पुलिस ने अनन्या के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब उन खातों की जांच कर रही है। जिन खातों में रकम भेजी गई है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 11 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस को इस मामले में कुछ अहम जानकारी मिली है।

हाल में हुईं साइबर क्राइम की घटनाएं

  • 3 फरवरी : आईपीओ में प्रॉफिट दिलाने के नाम पर 35 लाख 21 हजार की ठगी

  • 31 जनवरी : चार गुना लाभ दिलाने के नाम पर 51 लाख 63 हजार की साइबर जालसाजी

  • 28 जनवरी : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 53 लाख 65 हजार की साइबर ठगी

  • 25 जनवरी : शेयर मार्केट में निवेश करने की नाम पर 52 लाख की धोखाधड़ी
     

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज