नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / नोएडा
🚨 Breaking News | नोएडा

नोएडा फेस-3 पुलिस को बड़ी सफलता : लैपटॉप-मोबाइल-बाइक चोरी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा | 31-Jan-2026 01:56 PM | 11 |
नोएडा
लैपटॉप-मोबाइल-बाइक चोरी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लैपटॉप, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना फेस-3, सेंट्रल नोएडा पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा जोन के नेतृत्व में थाना फेस-3 पुलिस टीम ने बीट पुलिसिंग, गोपनीय व इलेक्ट्रॉनिक सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। दिनांक 31 जनवरी 2026 को रात करीब 01:07 बजे टीपी नगर चौराहे से ममूरा की ओर जाने वाले मार्ग से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 15 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और 2 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौतमबुद्धनगर और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के पीजी व घरों से चोरी कर सस्ते दामों में सामान बेचते थे।

इस संबंध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0 047/2026 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 बरामदगी का विवरण

• 15 अदद लैपटॉप (विभिन्न कंपनियों के)
• 04 अदद मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के)
• 02 अदद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आमिर खान उर्फ कालू, उम्र 23 वर्ष, निवासी गढ़ी चौखण्डी, फेस-3 नोएडा

  2. अभिषेक कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी गढ़ी चौखण्डी, फेस-3 नोएडा

  3. योगेन्द्र चौहान उर्फ लंका, उम्र 25 वर्ष, निवासी बहलोलपुर सेक्टर-63 नोएडा

  4. अर्जुन, उम्र 38 वर्ष, निवासी लोनी, गाजियाबाद

अन्य खबरें

यूजीसी कानून के विरोध में मनोकामना मंदिर परिसर में जनआक्रोश : आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

Noida News : नोएडा एयरपोर्ट पर आज और कल लैंडिंग-टेकऑफ का ट्रायल : DGCA करेगा कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट

नोएडा न्यूज़

NOIDA : वाणिज्य मंत्रालय में रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 70 लाख की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

नोएडा में फर्जी इंटरपोल ऑफिस का भंडाफोड़ : हाई-लेवल गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चार मूर्ति से पर्थला चौक तक भीषण जाम से जनता परेशान : ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में खराब ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर अतिक्रमण शामिल

नोएडा न्यूज़

Noida News : नोएडा सेक्टर-62: बंद कार में मिले दो शव, इलाके में सनसनी : पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

नोएडा न्यूज़

गौतमबुद्धनगर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे लुहारली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, सैकड़ों की संख्या में रहे मौजूद

नोएडा न्यूज़

Noida News : कुत्ते को बिस्कुट खिलाने को लेकर पत्रकार और परिजन के बीच झगड़ा : पुलिस कार्रवाई में जुटी

नोएडा न्यूज़

Noida News: जिला अस्पताल सेक्टर-39 में हंगामा : महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप, चप्पल तान कर जताया विरोध

नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सुंदरम सोसाइटी में RWA AO चुनाव सम्पन्न : अध्यक्ष महेश चंद राय ने पूरी टीम के साथ दर्ज की जीत

ग्रेटर नोएडा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.