नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / नोएडा
🚨 Breaking News | नोएडा

इलेक्ट्रिक स्कूटी से हो रही ऑनलाइन गांजा तस्करी : नाबालिग बच्चों का हो रहा इस्तेमाल

नोएडा | 01-Mar-2025 05:08 PM | 11 |
नोएडा
नाबालिग बच्चों का हो रहा इस्तेमाल

सूत्रों ने दी बड़ी जानकारी नोएडा के ग्राम सर्फाबाद में गांजा तस्करी का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। तस्कर अब पारंपरिक तरीकों के बजाय इलेक्ट्रिक स्कूटी के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर पर गांजा की डिलीवरी कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये शातिर तस्कर खुद सामने न आकर नाबालिग बच्चों से गांजा की पुड़िया तैयार करवा रहे हैं और उन्हें ही डिलीवरी के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

बेरोजगार महिलाओं को भी बनाया जा रहा निशाना

इतना ही नहीं, बेरोजगार महिलाओं को आकर्षक लाभ का झांसा देकर इस अवैध धंधे में शामिल किया जा रहा है। उन्हें तस्करों द्वारा जंगलों में ले जाकर गांजा की तस्करी कराई जाती है। इससे न केवल महिलाओं का शोषण हो रहा है बल्कि गांव में नशे का कारोबार भी बढ़ रहा है।

शासन-प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जब तक गांजा तस्करी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होते, तब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। ग्राम सर्फाबाद के कुआं चौराहा और गली नंबर 1/15 में यह अवैध व्यापार खुलेआम चल रहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

युवा पीढ़ी पर गहरा असर

गांजा और स्मैक जैसे अवैध नशे का जाल इतना फैल चुका है कि नाबालिग बच्चों और युवाओं को आसानी से नशीले पदार्थ मिल रहे हैं। इससे देश का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

जरूरी है प्रशासनिक सख्ती

जनता नशे के कारोबार के खिलाफ भय के कारण शिकायत करने से कतराती है। ऐसे में शासन-प्रशासन को चाहिए कि वे समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाएं और स्पेशल टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई करें, ताकि इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जा सके।

अन्य खबरें

नोएडा फेस-3 पुलिस को बड़ी सफलता : लैपटॉप-मोबाइल-बाइक चोरी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

यूजीसी कानून के विरोध में मनोकामना मंदिर परिसर में जनआक्रोश : आंदोलन की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा न्यूज़

Noida News : नोएडा एयरपोर्ट पर आज और कल लैंडिंग-टेकऑफ का ट्रायल : DGCA करेगा कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट

नोएडा न्यूज़

NOIDA : वाणिज्य मंत्रालय में रिटायर्ड अधिकारी से एक करोड़ 70 लाख की ठगी : तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

नोएडा में फर्जी इंटरपोल ऑफिस का भंडाफोड़ : हाई-लेवल गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

नोएडा न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चार मूर्ति से पर्थला चौक तक भीषण जाम से जनता परेशान : ट्रैफिक जाम के प्रमुख कारणों में खराब ट्रैफिक सिग्नल और सड़कों पर अतिक्रमण शामिल

नोएडा न्यूज़

Noida News : नोएडा सेक्टर-62: बंद कार में मिले दो शव, इलाके में सनसनी : पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

नोएडा न्यूज़

गौतमबुद्धनगर में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे लुहारली पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, सैकड़ों की संख्या में रहे मौजूद

नोएडा न्यूज़

Noida News : कुत्ते को बिस्कुट खिलाने को लेकर पत्रकार और परिजन के बीच झगड़ा : पुलिस कार्रवाई में जुटी

नोएडा न्यूज़

Noida News: जिला अस्पताल सेक्टर-39 में हंगामा : महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर लगाए बदसलूकी के आरोप, चप्पल तान कर जताया विरोध

नोएडा न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.