नोएडा में चेकिंग के दौरान स्नैचरो से मुठभेड़ : एक बदमाश के लगी गोली, साथ मिलकर करते थे घटना
थाना सेक्टर 49 नोएडा पुलिस सेक्टर-50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लाट के पास चैकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से आते दो लोग दिखाई दिए। दोनों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर मोटर साइकिल सवार भागने लगे।
पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश को गोली लगी। इसकी पहचान सहजाद पुत्र हसन अली निवासी गाजियाबाद हुई। दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।
लूट और चोरी के दर्ज है मुकदमा
इसकी पहचान वाजिद निवासी गाजियाबाद हुई। इनके कब्जे से एक देसी तमंचा बरामद किया गया। जिस बाइक से ये बदमाश आए थे वो चोरी की थी। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसमें सहजाद पर आधा दर्जन से मुकदमों की जानकारी मिली है। इसके अलावा वाजिद पर इतने ही मुकदमों की जानकारी है। इनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
हाल ही में दो घटनाएं की
पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि दोनों ने साथ मिलकर हाल ही में सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास से एक व्यक्ति से फोन छीना था। तीन दिन पहले ही सलारपुर से एक बाइक चोरी की थी। चोरी का सामान राह चलते लोगों को बेच देते थे। जिससे मिले पैसों को मौज मस्ती में खर्च करते थे। इनके और साथी भी हो सकते है। जिसके लिए पूछताछ की जा रही है।