मुरैना न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुरैना
🚨 Breaking News | मुरैना

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई : प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ प्रस्तुतियाँ भी दी गईं

मुरैना | 19-Feb-2026 09:54 PM | 517 |
मुरैना
प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ  प्रस्तुतियाँ भी दी गईं

आज दिनांक 19 फरवरी को मुरैना के गुरुकुल पब्लिक स्कूल में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति और वीरता के रंग में रंग गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज के जीवन, साहस और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। छात्रों द्वारा प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ तथा प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती रिचा श्रीवास्तव  ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन हमें साहस, नेतृत्व, आत्मसम्मान और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि किस तरह शिवाजी की माता जीजाबाई ने कितनी विषम परिस्थितियों में उनका पालन किया और उन्हें देश का एक वीर बहादुर योद्धा बनाया।उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलने तथा देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।विद्यालय में आयोजित यह समारोह सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार रहा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.