मुरैना न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुरैना
🚨 Breaking News | मुरैना

मुरैना में नया रेलवे फुट-ओवर ब्रिज रनिंग ट्रैक बना : युवाओं को शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते देखा गया

मुरैना | 02-Jul-2026 08:25 AM | 517 |
मुरैना
युवाओं को शारीरिक परीक्षा की तैयारी करते देखा गया

शहर में हाल ही में बने नए रेलवे फुट-ओवर ब्रिज पर इन दिनों सुबह और शाम युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए इस ब्रिज का उपयोग कई युवा अब पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल एवं अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए रनिंग प्रैक्टिस के रूप में कर रहे हैं।सुबह के समय बड़ी संख्या में युवक ब्रिज की सीढ़ियों पर दौड़ लगाते और लगातार अभ्यास करते नजर आते हैं। युवाओं का कहना है कि शहर में सीमित संसाधनों के कारण उन्हें नियमित अभ्यास के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाता, ऐसे में यह फुट-ओवर ब्रिज उनके लिए सुविधाजनक विकल्प बन गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि युवाओं का खेल और फिटनेस के प्रति बढ़ता उत्साह सराहनीय है, लेकिन अभ्यास के दौरान रेलवे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। युवाओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखें सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब महिला यात्री वहां से निकलती है।गौरतलब है कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए फुट-ओवर ब्रिजों का निर्माण किया जाता है। वहीं मुरैना में नए ब्रिज के बनने के बाद यह युवाओं के लिए भी फिटनेस और शारीरिक परीक्षा की तैयारी का एक नया केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। GRP पुलिस स्टेशन होने के बावजूद, वे चुप रहते हैं और खामोशी से देखते रहते हैं।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.