शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़

लखनऊ में नेग मांगने पर किन्नरों को पीटा चेन और रुपए छीने, जान से मारने की धमकी दी

चेन और रुपए छीने, जान से मारने की धमकी दी

लखनऊ के रहीमाबाद में देर शाम एमएस हॉस्पिटल में नेग मांगने पहुंचे किन्नर से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। किन्नर का आरोप है कि मारपीट के दौरान अस्पताल कर्मियों ने चेन और रुपए छीन लिए। साथ ही बीच बचाव करने पर किन्नर के साथी को भी पीटा।

साथियों के साथ मारपीट की सूचना पर किन्नरों ने हरदोई रोड जाम कर दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने सबको समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित किन्नर की तहरीर पर 15 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल के स्टाफ पर हमला करने का आरोप

माल निवासी मधु किन्नर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे साथियों के साथ होली का नेग मांगने के लिए निकली थी। रहीमाबाद चौराहे के पास स्थित एमएस हॉस्पिटल में नेग मांग रही थी कि अस्पताल के स्टाफ ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर स्टाफ ने हमला बोल दिया।

साथियों के बीच में आने पर उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए हॉस्पिटल से बाहर निकाल दिया। मारपीट में वह घायल हो गई। जिसके बाद उनका पास के अस्पताल में इलाज कराया गया।

चेन के साथ वसूला नेग भी छीना

मधू का आरोप है कि हमलावरों ने चेन के साथ वसूला गया नेग भी छीन लिया। इस बीच साथी किन्नर भी आ गए। जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के मांग को लेकर नारेबाजी की।

आधे घंटे तक सड़क पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी

मारपीट में मधु के घायल होने से आक्रोशित साथी किन्नरों ने हरदोई रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी की। करीब आधे घंटे तक हॉस्पिटल के बाहर और रोड पर हंगामा चलता रहा। वहीं कुछ साथी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रहीमाबाद थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज