कानपुर देहात न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कानपुर देहात

शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी : लोडर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

कानपुर देहात | 15-Jan-2026 05:56 PM | 518 |
कानपुर देहात
लोडर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार

कानपुर देहात की थाना शिवली पुलिस ने आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लोडर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 जनवरी की रात चोरी किया गया लोडर (UP 78 FT 4972) बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मोना उर्फ मुनुवा, सलमान उर्फ गुट्टू और राहुल गौतम के रूप में हुई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचे गए चोर

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी के लोडर के साथ कुछ संदिग्ध केशरी निवादा से रामपुर जाने वाले रास्ते पर मौजूद हैं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और तीनों को वाहन समेत पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कुबूल किया कि उन्होंने शिवली कस्बे की विनोद कुशवाहा वाली गली से लोडर चोरी किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके पास से चोरी के लोडर के अलावा तीन मोबाइल और दो आधार कार्ड भी बरामद किए हैं।

मास्टरमाइंड ने डायरेक्ट स्टार्ट कर उड़ाया था लोडर

अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपनी कार्यप्रणाली का खुलासा करते हुए बताया कि चोरी के दौरान सलमान और राहुल निगरानी कर रहे थे, जबकि मास्टरमाइंड मोना ने लोडर को डायरेक्ट तार जोड़कर स्टार्ट किया और वहां से रफूचक्कर हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने लोडर को कुछ दिनों के लिए बिहड़ जंगल में छिपा दिया था और आज उसे बेचने के लिए कहीं दूर ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, लोकेश कुमार सैनी, कांस्टेबल अंकुल अहलावत, प्रेमशंकर और राहुल शामिल रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.