शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
हापुड़ न्यूज़

पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने की आत्महत्या तमंचे से गोली मारकर दी जान

तमंचे से गोली मारकर दी जान
Hapur Police

हापुड़ की आदर्शनगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद से परेशान 35 वर्षीय सुमित ने तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना उस समय हुई जब सुमित अपने घर के कमरे में अकेले थे।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। कोतवाली प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी
नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम*
गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज*