शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
हापुड़ न्यूज़

V I P इंटर कॉलेज पिलखुवा : प्रिंसिपल ने छात्र को जान से मारने की धमकी दी अभिभावकों में आक्रोश

अभिभावकों में आक्रोश
v-i-p-inter-coll-pilkhuwa

V I P इंटर कॉलेज पिलखुवा में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र को उसके अभिभावक के सामने ही जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल गुस्से में छात्र को धमकाते हुए कह रहे हैं — “तुझे खत्म कर दूंगा, जान से मार दूंगा।”

वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र के अभिभावक किसी शिकायत पर कॉलेज पहुँचे थे, लेकिन प्रिंसिपल ने समस्या का समाधान करने के बजाय अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया। अभिभावक पूरी तरह से हैरान रह गए कि एक शिक्षा संस्थान का जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह की धमकी कैसे दे सकता है।

अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने और छात्रों पर अनुचित दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पहले भी कई छात्र प्रिंसिपल के डर और दुव्यर्वहार की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल ऐसी जगह है जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं, लेकिन यहां जो दृश्य सामने आया, उसने शिक्षा जगत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की है कि प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी छात्र का मानसिक शोषण न हो पाए।

सूचना मिलते ही कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और प्रशासन से हस्तक्षेप कर जांच कराने की मांग की है। वहीं, पीड़ित छात्र और उसके अभिभावक थाने जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

फिलहाल, इस शर्मनाक घटना ने इलाके में शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा और अनुशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज