हापुड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हापुड़
🚨 Breaking News | हापुड़

hapur news : जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद की पत्नी को किया उनके घर समानित

हापुड़ | 27-Jul-2025 06:32 AM | 15 |
हापुड़
जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद की पत्नी को किया उनके घर समानित


*जिलाधिकारी ने कारगिल शहीद की पत्नी को किया उनके घर समानित जाकरकारगिल विजय दिवस पर समानित*

जनपद हापुड़। 26वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय जी ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त शहीद सिपाही राजसिंह मलिक जी की पत्नी, वीर नारी श्रीमती मुकेश देवी का उनके बाबूगढ़ स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मान किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर वीर नारी को प्रतीक चिह्न एवं शॉल भेंटकर उनके साहस और त्याग को नमन किया।

इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के प्रति पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और उनके सम्मान तथा सहयोग के लिए प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।

गौरतलब है कि हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ निवासी शहीद सिपाही राजसिंह मलिक भारतीय सेना में सेवाकाल के दौरान करगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके बलिदान की याद में हर वर्ष करगिल विजय दिवस के अवसर पर उनके परिवार को सम्मानित किया जाता है, जिससे नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का भाव प्रबल हो।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भी शहीद परिवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस को सलाम किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.