शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़

गोरखपुर न्यूज़ गोरखपुर में टूटा बिजली का पोल, चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, 400 घरों की बिजली गुल

गोरखपुर में टूटा बिजली का पोल, चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, 400 घरों की बिजली गुल

गोरखपुर।
पादरी बाजार के इस्टर्नपुर इलाके में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे उस समय अफरातफरी मच गई जब एक पुराना और क्षतिग्रस्त बिजली पोल अचानक टूटकर गिर गया। इस घटना में पास में खड़ी एक चारपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही, इस पोल के गिरने से इलाके की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और लगभग 200 घरों में अंधेरा छा गया।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि यह पोल लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। कई बार इसकी सूचना विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) को दी गई, लेकिन इसके बावजूद समय पर मरम्मत या पोल बदलने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी है।

वहीं, इसी रात करीब 1 बजे मोहनापुर के चौहान टोला में एक और हादसा हुआ। वहां एक बड़ा नीम का पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़ा। इसके कारण दो ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 200 घरों की बिजली भी चली गई और पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।

इस संबंध में JE विजय कुमार ने जानकारी दी कि रात में ही संबंधित विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। वहां नीम के पेड़ को काटकर हटाया गया और गिरे हुए पोल को भी बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि रातभर चले काम के बाद सुबह करीब 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

इन दो घटनाओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपभोक्ता मांग कर रहे हैं कि सभी पुराने और जर्जर पोल की तुरंत पहचान कर उन्हें बदला जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों।

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज