फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

फरीदाबाद से भारत को दहलाने की साजिश नाकाम : डॉक्टर बने अतंकबादी

फरीदाबाद | 11-Nov-2025 06:00 AM | 290 |
फरीदाबाद
डॉक्टर बने अतंकबादी

भारत को दहलाने की साजिश को नाकाम किया गया। दरअसल, हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जम्मू  कश्मीर और हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पहले  360 किलो विस्फोटक बरामद किया था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बड़ी तो पुलिस ने फतेहपुर तगा से 50 बैग बरामद किए, जिसके बाद  फरीदाबाद में अबतक कुल 2900 किलो संदिग्ध विस्फोटक बरामद किया गया है। ये विस्फोटक का जखीरा इतना बड़ा है कि सुरक्षा एजेंसियों को इसे भरने के लिए ट्रक मंगवाना पड़ा है।सुबह से इस इलाके मे फरीदाबाद पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस की रेड चल रही है। फरीदाबाद में इससे पहले धौज इलाके में 360 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ मिला था। इस मामले में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की पुलिस 2 डॉक्टरों आदिल अहमद राठर और मुजम्मिल शकील को गिरफ्तार कर चुकी है। मुजम्मिल ने ही धौज और फतेहपुर तगा गांव में ये कमरा किराये पर ले रखा था। डॉक्टर मुजामिल ने यह मकान एक मौलाना से किराए पर लिया था। मौलाना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घर धौज से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित है।इस पूरे ऑपरेशन में अब तक पुलिस ने 2 डॉक्टरों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ में पुलिस ने इनके कब्जे से 2 राइफल और 2 पिस्टल बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बरामद विस्फोटक सामग्री का संबंध दो आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ पाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।घटना के बाद हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि क्या इसका कोई लिंक राज्य के अन्य हिस्सों या सीमावर्ती इलाकों से है। बता दें आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल फरीदाबाद की अल फलह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था, जबकि आदिल अहमद भी अनंतनाग के एक सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर है।

अन्य खबरें

हरियाणा कांग्रेस MLA की खुली बगावत : विश्वासघाती बता चुका बेटा

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 पुलिसकर्मियों समेत 42 झुलसे : सड़क तक पहुंची आग, कई गाड़ियां जलीं; 50 मीटर ऊंचाई तक उठीं लपटें

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में गिरा झूला-गेट : 10 व्यक्ति घायल, अफरा-तफरी मची

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद में युवक की सरेआम पिटाई : पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चलती कार में लगी आग : अजरौंदा चौक के पास हुआ हादसा

फरीदाबाद न्यूज़

फरीदाबाद में युवक की चाकू मारकर हत्या : रात को मीट लेने घर से निकला था

फरीदाबाद न्यूज़

मुख्यमंत्री उडन दस्ता पहुचा फरीदाबाद : फरीदाबाद की उप तहसील गौछी का औचक निरीक्षण

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद मे चोरो के हौंसले बुलंद : 80 लाख की चोरी को दिया अंजाम

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद में डॉक्टर के घर पर मिला बारूद : कुछ बड़ा धमाका हो सकता था

फरीदाबाद न्यूज़

फ़रीदाबाद में बंद पड़ी फैक्ट्री में लगी आग : प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री

फरीदाबाद न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.