फरीदाबाद न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / फरीदाबाद
🚨 Breaking News | फरीदाबाद

फ़रीदाबाद में दिल्ली-मथुरा हाईवे पर चलती कार में लगी आग : अजरौंदा चौक के पास हुआ हादसा

फरीदाबाद | 06-Jan-2026 11:40 PM | 290 |
फरीदाबाद
अजरौंदा चौक के पास हुआ हादसा

फरीदाबाद में दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर अजरोंडा चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना कुछ घंटे पहले की है। गनीमत रही कि कार चालक समय रहते वाहन से बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कार के बोनट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और कार धू-धू कर जलने लगी। हाईवे पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन संभावना है कि शॉर्ट सर्किट या इंजन ओवरहीटिंग इसका कारण हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.