रंगदारी मांगने वाले युवक को ग्रामीणों ने दी तालिबानी सजा : वीडियो वायरल
अमेठी। जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय खेमा गांव में रंगदारी मांगने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर तालिबानी सजा दी। युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर जबरन रंगदारी वसूलने की कोशिश की, लेकिन जब पैसे नहीं मिले तो उसने फायरिंग कर दी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया, पेड़ से बांधकर जमकर पीटा और उसकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना के दौरान सैकड़ों की भीड़ तमाशबीन बनी रही, लेकिन किसी ने युवक को बचाने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इस इलाके में रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। इस बार जब उसने फिर से पैसे की मांग की और विरोध करने पर गोली चला दी, तो गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
अन्य खबरें
Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती
ट्रेंडिंग न्यूज़सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा
ट्रेंडिंग न्यूज़पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए
ट्रेंडिंग न्यूज़