शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़

गाजियाबाद में दरोगा ने ठेले वाले को मारे थप्पड़ पुलिस ने दी सफाई

पुलिस ने दी सफाई
Ghaziabad Police

गाजियाबाद में एक दरोगा द्वारा ठेले वाले के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दरोगा ने पहले ठेले की लाइट उतारकर फेंक दी और फिर ठेले वाले को थप्पड़ जड़ दिए। विवाद बढ़ने पर पुलिस उसे जीप में बैठाकर ले गई।

घटना का वीडियो वायरल

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नंदग्राम चौकी इंचार्ज एक निजी गाड़ी से उतरकर ठेले की लाइट फेंकते हैं और फिर व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए उसका मोबाइल छीन लेते हैं। घटना के समय ठेले के पास अन्य लोग भी मौजूद थे।

पुलिस की सफाई – देर रात ठेला लगाने से किया था मना

गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में अपनी सफाई देते हुए ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी किया। पुलिस के अनुसार,
📌 19 फरवरी की रात 12:30 बजे परशुराम चौक के पास ठेले पर कुछ लोग जमा थे।
📌 नंदग्राम चौकी इंचार्ज जब रात्रि गश्त के दौरान वहां पहुंचे, तो ठेले वाले से इतनी रात में ठेला लगाने से मना किया।
📌 इस पर ठेले वाला बहस करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे थाने लाकर 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।
📌 पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज