ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 05-May-2025 10:54 PM | 11 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

Government Sahkar Taxi Booking App:

भारत सरकार ने देश में एक बड़ी सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। ओला, उबर, रैपिडो जैसी प्रमुख टैक्सी सेवाओं के मुकाबले अब एक नई सहकारी टैक्सी सर्विस का आगाज़ होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 27 मार्च 2025 को ‘सहकारी टैक्सी’ सेवा की शुरुआत का ऐलान किया है। इस सेवा के माध्यम से बाइक, कैब और ऑटो की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस नई पहल से ऑनलाइन टैक्सी बाजार में मौजूद ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों को चुनौती मिलेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा, "इस सेवा से लाभ किसी बड़े उद्योगपति को नहीं मिलेगा, बल्कि सीधे वाहन चालकों को मिलेगा।" उनका कहना है कि यह टैक्सी सेवा ड्राइवरों को अधिक वित्तीय लाभ दिलाने के लिए शुरू की गई है, जहां ड्राइवरों की सारी कमाई उनके पास ही रहेगी, बिना बड़ी कंपनियों के बीच में आए।

केंद्र सरकार के इस कदम का उद्देश्य एक वैकल्पिक ट्रांसपोर्ट सेवा उपलब्ध कराना है। सहकारी मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के तहत लागू किया है। इस सेवा का रजिस्ट्रेशन देशभर में दोपहिया, ऑटो-रिक्शा और चार पहिया टैक्सियों के लिए होगा।

अमित शाह ने आगे बताया कि सहकारी बीमा कंपनी भी बनाई जाएगी जो लोगों को बीमा सेवाएं प्रदान करेगी और जल्द ही यह निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी बन जाएगी।

इन राज्यों में है ये सर्विस
पश्चिम बंगाल में पहले से ही ‘यात्री साथी’ सेवा चल रही है, जो अब कोलकाता के अलावा सिलीगुड़ी, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे शहरों में भी उपलब्ध है। इसी तरह, केरल में ‘केरल सवारी’ नामक सेवा 2022 में शुरू हुई थी, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था, लेकिन अब इसे नए सॉफ्टवेयर और संशोधित किराए के साथ फिर से शुरू करने की योजना है।

अन्य खबरें

अमोनियम नाइट्रेट से राइसिन जहर तक : कैसे नाकाम हुई देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमृतसर: डकैती गिरोह का भंडाफोड़ : आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली — पैर में लगी खुद को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग न्यूज़

Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका ने भारतीय आयात शुल्क 50% किया : रूसी तेल खरीद पर जताई नाराज़गी

ट्रेंडिंग न्यूज़

फतेहपुर के बच्चों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर मांगा पृथक बुंदेलखंड राज्य : हाथों से बनाई राखियाँ और भेजे पत्र

दिल्ली न्यूज़

Rajasthan Jhalawar news: यह कोई हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है! : पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा

ट्रेंडिंग न्यूज़

25 Apps Including Ullu Banned : ULLU समेत 25 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध : आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

ट्रेंडिंग न्यूज़

special-intensive-revision-sir-exercise : चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ प्रक्रिया को लेकर बवाल : विपक्ष ने जताई गहरी आपत्ति

दिल्ली न्यूज़

पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

ट्रेंडिंग न्यूज़

Pahalgam Attack LIVE Updates: तनाव और बढ़ा तो अमेरिका किस तरफ होगा : भारत या पाकिस्तान?

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.