ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ट्रेंडिंग न्यूज़

पहली बार विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार : 10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

ट्रेंडिंग न्यूज़ | 05-May-2025 10:15 PM | 11 |
ट्रेंडिंग न्यूज़
10 करोड़ की डील में 20 लाख लेते रंगे हाथ पकड़े गए

राजस्थान में पहली बार किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा। बताया जा रहा है कि यह राजस्थान में किसी विधायक के खिलाफ रिश्वतखोरी में की गई पहली कार्रवाई है।

ACB की जांच में सामने आया है कि पटेल ने राज्य विधानसभा में खनन विभाग से जुड़े तीन सवालों को वापस लेने के बदले 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। बाद में यह सौदा 2.5 करोड़ रुपये में तय हुआ। यह सौदा जयपुर के ज्योति नगर स्थित उनके सरकारी आवास पर हुआ, जहां ACB ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा।

छापे के दौरान विधायक के एक करीबी को 20 लाख रुपये की पहली किस्त लेते पकड़ा गया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता इस बात से भी झलकती है कि जिन सवालों के बदले रिश्वत ली जा रही थी, वे अब तक विधानसभा में प्रस्तुत भी नहीं हुए थे — केवल प्रश्न सूची में शामिल थे। इनमें दो सवाल तारांकित (मौखिक उत्तर वाले) और एक अतारांकित था।

जयकृष्ण पटेल ने 2024 में हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सुभाष तंबोलिया को हराकर BAP के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उनकी गिरफ्तारी पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार रोत ने कहा, “अगर विधायक ने गलती की है, तो पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी।”

अन्य खबरें

अमोनियम नाइट्रेट से राइसिन जहर तक : कैसे नाकाम हुई देश की सबसे बड़ी आतंकी साजिश

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमृतसर: डकैती गिरोह का भंडाफोड़ : आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली — पैर में लगी खुद को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

ट्रेंडिंग न्यूज़

Genz Protests Live : नेपाल में उथल-पुथल : लोकतंत्र पर मंडराता संकट, GenZ आंदोलन बना चुनौती

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका ने भारतीय आयात शुल्क 50% किया : रूसी तेल खरीद पर जताई नाराज़गी

ट्रेंडिंग न्यूज़

फतेहपुर के बच्चों ने पीएम मोदी को राखी भेजकर मांगा पृथक बुंदेलखंड राज्य : हाथों से बनाई राखियाँ और भेजे पत्र

दिल्ली न्यूज़

Rajasthan Jhalawar news: यह कोई हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है! : पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा

ट्रेंडिंग न्यूज़

25 Apps Including Ullu Banned : ULLU समेत 25 ऐप्स पर लगा प्रतिबंध : आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

ट्रेंडिंग न्यूज़

special-intensive-revision-sir-exercise : चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ प्रक्रिया को लेकर बवाल : विपक्ष ने जताई गहरी आपत्ति

दिल्ली न्यूज़

सरकार शुरू करने जा रही Ola-Uber-Rapido जैसी Taxi सर्विस : अमित शाह ने की ये बड़ी घोषणा

ट्रेंडिंग न्यूज़

Pahalgam Attack LIVE Updates: तनाव और बढ़ा तो अमेरिका किस तरफ होगा : भारत या पाकिस्तान?

ट्रेंडिंग न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.