छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

मुड़ेरी गांव : करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक महेंद्र साहू की दर्दनाक मौत

Chhatarpur | 08-Sep-2026 09:17 AM | 109 |
Chhatarpur
करंट की चपेट में आने से 30  वर्षीय युवक महेंद्र साहू की दर्दनाक मौत

मुड़ेरी गांव में करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक महेन्द्र साहू की दर्दनाक मौत

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य-प्रदेश

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ेरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में लगी संबर्सीवल (बोरवेल) चलाते वक्त अचानक ऊपर से बिजली का तार युवक के ऊपर गिर गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा।
करंट लगने के बाद परिजन तत्काल उसे लवकुश नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटी एवं एक बेटा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, गांव में शोक की लहर है।
सूचना मिलते ही लवकुश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया, पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.