छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

लवकुशनगर जिला बनाने के लिए युवाओं के द्वारा बढ़ाया गया एक कदम : क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप की गई अपर कलेक्टर की मांग

Chhatarpur | 04-Jul-2026 10:21 PM | 109 |
Chhatarpur
क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप की गई अपर कलेक्टर की मांग

लवकुशनगर जिला बनाने के  लिए  युवाओं के द्वारा  बढ़ाया गया एक कदम, क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप की गई अपर कलेक्टर की मांग

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर जिल के लवकुश नगर में युवाओं द्वारा राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया को ज्ञापन सौंप कर लवकुशनगर् अनुविभाग मे लिंक अपर कलेक्टर कोर्ट की मांग की गई जिससे लोगो को सिविल और दीवानी मामलों को लेकर छतरपुर ना जाना पड़े ताकि उनके समय धन की बचत हो साथ ही उन्हे न्याय भी जल्द मिले अपर कलेक्टर कोर्ट जब तक जिला नही बन जाता लोगो को राहत प्रदान करेगा और जिले की मांग मे एक कदम बढ़ने जैसे होगा इसके होने से चन्दला, बारीगढ, गौरिहार, सरवर्ई, जैसे दूरस्थ लोगो को भी अपनी स्मास्यओ का समा धान यही मिलेगा जिसमे विधायक जी के द्वारा कहा गया कि जल्द से जल्द इसमें प्रयास करेंगे और साथ ही जिले की मांग का जो वादा है पूरा करने का भी कार्य करेंगे।
युवा नेता नितिन रिछारिया एवं मुरली पाठक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आज युवाओं की ओर से स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपा गया और ADM कोर्ट की मांग की गई वहीं युवा नेता द्वारा कहा गया कि लवकुशनगर में लगातार एक के बाद एक मांग की जा रही है चाहे वह सिविल अस्पताल हो या ADM कोर्ट हो जिससे लवकुशनगर जिला बनाने के लिए बल मिलेगा और जल्द नगर व क्षेत्र के लोगों द्वारा लवकुशनगर जिला भी बनवाने का हर संभव प्रयास और आंदोलन किए जाएंगे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.