छतरपुर न्यूज़
लवकुशनगर में धूमधाम से निकली ईद मिलादुन्नबी की विशाल शोभायात्रा
छतरपुर लवकुशनगर में आज ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ जुलूस निकाला।
शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान "नारा-ए-तकबीर" और "आका की आमद" के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जगह-जगह शोभायात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
जुलूस में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।