छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

लवकुश नगर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध कट्टा फैक्ट्री का भांडाफोड़ा भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे व सामग्री जप्त

Chhatarpur | 07-Sep-2026 07:34 PM | 109 |
Chhatarpur
पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध कट्टा फैक्ट्री का भांडाफोड़ा भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे व सामग्री जप्त

लवकुशनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश

लवकुशनगर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लवकुशनगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी अजय अंबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम किशनपुरा में दबिश देकर अवैध रूप से संचालित हो रही देसी कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से 4 तैयार देसी कट्टे, 5 से 6 अर्धनिर्मित कट्टे और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार व सामग्री भारी मात्रा में जब्त की है।

मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है - राजेंद्र उर्फ राजू राजपूत (48) निवासी किशनपुरा और कामता प्रजापति (42) निवासी खजुरिया पहरा, जिला महोबा (UP)। मुख्य आरोपी राजेंद्र के खिलाफ पहले से ही आबकारी एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां की जानी थी

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.