छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत : दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

Chhatarpur | 01-Jun-2026 06:01 PM | 109 |
Chhatarpur
दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

मढ़ा गांव में अवैध मिट्टी खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश  नगर जिला छतरपुर
मध्य प्रदेश

छतरपुर जिले के लवकुश नगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मढ़ा  गाव मे
*जेसीबी लगाकर किया जा रहा था मिट्टी का अवैध खनन, क्या अब अवेध खनन में लगे वाहनों पर कार्यवाही होगी, या मामला साठ गांठ करके निपटा दिया जाएगा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मढ़ा गांव में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी बेची जा रही थी। यह मिट्टी सड़क किनारे स्थित एक प्लॉट में डाली जा रही थी। इसी दौरान चंदला की ओर से स्कूटी पर आ रहा पचबरा निवासी युवक अभिषेक पटेल लवकुशनगर की तरफ जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक उस स्थान के पास पहुंचा, जहां प्लॉट में मिट्टी डाली जा रही थी, तभी मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली बैक कर रहा था। इसी दौरान ट्रॉली का पहिया युवक के सिर के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। अब देखना यह होगा कि प्रशासन अवैध खुदाई में लगे वाहनों और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करता है या मामला साठगांठ के चलते दबा दिया जाएगा।

अन्य खबरें

बैठक के दौरान भड़के छतरपुर कलेक्टर : 4 को किया सस्पेंड 6 का वेतन कटा और 4 की रोक दी वेतन वृद्धि

छतरपुर न्यूज़

अपहरण डकैती फिरौती कांड : चार आरोपी गिरफ्तार दो फरार

छतरपुर न्यूज़

बागेश्वर धाम पहुचे अनंत अंबानी : बागेश्वर सरकार के साथ किये दर्शन पूजन और ज्ञग हवन

छतरपुर न्यूज़

2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव करेंगे

छतरपुर न्यूज़

लवकुशनगर जिला बनाने के लिए युवाओं के द्वारा बढ़ाया गया एक कदम : क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप की गई अपर कलेक्टर की मांग

छतरपुर न्यूज़

दिग्विजय सिंह पर नागपाश का वार लेकिन निधि चतुर्वेदी से भी सवाल : दिग्विजय सिंह पर नागपाश का वार लेकिन निधि चतुर्वेदी से भी सवाल

छतरपुर न्यूज़

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़ : सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़

छतरपुर न्यूज़

कट्टे की नोक पर लुट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : हथियार और कारतूस बरामद

छतरपुर न्यूज़

लवकुश नगर क्षेत्र मे शराब ठेकेदार का आतंक : गाव गाव मे खोल दिये शराब बेचने के अवैध काऊंटर

छतरपुर न्यूज़

बी एम ओ की बड़ी कार्यवाही : रिया मेडिकल सहित साई पैथोलाजी लैब को किया सील्ड

छतरपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.