छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

मुड़वारा : बरसात में गिरा कच्चा मकान बुजुर्ग को धारदार हथियार से मारने की धमकी परिवार दहशत में

Chhatarpur | 02-Sep-2026 10:47 AM | 109 |
Chhatarpur
बरसात में गिरा कच्चा मकान बुजुर्ग को धारदार हथियार से मारने की धमकी परिवार दहशत में

*मुडवारा में बरसात में गिरा कच्चा मकान, बुजुर्ग को धारदार हथियार से मारने की धमकी, परिवार दहशत में*

PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य-प्रदेश 
*लवकुश नगर।* तहसील लवकुश नगर के ग्राम मुडवारा में बरसात में कच्चा मकान गिरने को लेकर एक परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना लवकुश नगर सहित SP छतरपुर और CM हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेन्द्र कुमार पाल पिता रामकुमार पाल, निवासी ग्राम मुडवारा ने बताया कि उनके घर के बगल में दशरथ पाल पिता शिवकुमार पाल का कच्चा मकान बना था, जो दिनांक 28/08/2026 की रात भारी वर्षा के कारण स्वयं भरभरा कर गिर गया।

आरोप है कि इसी बात को लेकर दिनांक 29/08/2026 की सुबह दशरथ पाल और उसके भाई प्रेमनारायण पाल ने रामकुमार पाल को घेर लिया, माँ-बहन की अभद्र गाली-गलौज की और मारने की कोशिश की। बुजुर्ग ने घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

पीड़ित का आरोप है कि इसी दौरान शिवकुमार पाल पिता रामचरन पाल हाथ में धारदार हथियार बाका-हसिया लेकर दरवाजे पर आया और पूरे परिवार को काट डालने की धमकी दी। मौके पर मौजूद शिवरतन पाल और शिवचरण पाल ने भी पीड़ित को ही डांट कर पक्का मकान बनवाने का दबाव बनाया। घटना के समय पड़ोस के रामसहाय पाल, प्रमोद चौबे, बीरेन्द्र शुक्ला, रामकिशोर पाल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। परिवार ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताया है।

इस संबंध में पीड़ित ने थाना लवकुश नगर में FIR दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है, साथ ही SP छतरपुर कार्यालय और CM हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की है। पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों पर BNS की धारा 115(2), 351(2)(3), 296 के तहत कठोर कार्यवाही की मांग की है।
PHM NEWS, लवकुश नगर

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.