शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
छतरपुर न्यूज़

छतरपुर के चंदला नगर में गौरव दिवस भगवान का जलबिहार संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आज होगा अंतर्राज्यीय दंगल

भगवान का जलबिहार संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आज होगा अंतर्राज्यीय दंगल
चंदला गौरव दिवस: जलबिहार, सांस्कृतिक रंग और दंगल का उत्साह

छतरपुर, मध्य प्रदेश। चंदला नगर का गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का जलबिहार संपन्न हुआ और नगर में ऐतिहासिक मेला आयोजित किया गया। आज मेले में अंतर्राज्यीय पहलवान दंगल मैदान में दमखम दिखाएंगे।

गांधी चबूतरा प्रांगण में देर रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध बुंदेली गायक जित्तू खरे (बादल) और उनके साथियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चंदला पुलिस और तहसीलदार नारायण कोरी अपने राजस्व अमले के साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान की पूजा-अर्चना की और स्वयं भगवान के विमान को कंधे पर उठाकर नगर भ्रमण में शामिल हुए। उनके साथ नगर परिषद उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव दीक्षित और पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने भी विमान को कंधों पर उठाया।

दोपहर 1 बजे से नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ और रात 9 बजे नगर परिषद प्रांगण में सभी विमानों की पूजा-अर्चना की गई। देर रात बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गौरव दिवस का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें

संजयनगर तिगैला के पास ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार एक फरार

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज