छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

बमीठा शांति नगर में सुने घर में चोरी शादी के जेवरात और नगदी ले गए चोर : छतरपुर बमीठा के शांति नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाते हुए चोरी क वारदात को अंजाम दिया

Chhatarpur | 13-Sep-2026 10:08 AM | 109 |
Chhatarpur
छतरपुर बमीठा के शांति नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सुने घर को निशाना बनाते हुए चोरी क वारदात को अंजाम दिया

बमीठा शांति नगर में सूने घर में चोरी, शादी के जेवरात और नकदी ले गए चोर
PHM NEWS 
महेन्द्र कुमार पाल 
लवकुश नगर जिला छतरपुर मध्य प्रदेश

 छतरपुर बमीठा के शांति नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित प्यारेलाल रैकवार ने बताया कि उनका पूरा परिवार लगभग 10 दिन पहले मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। घर के सभी कमरों में ताले लगे हुए थे कुछ समय पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी। बहू की सोने की झुमकी, चांदी की बिछिया और 23 हजार रुपये नकद गोदरेज की अलमारी में रखे हुए थे परिवार जब वापस लौटा तो घर के सभी ताले टूटे पड़े थे और गोदरेज का सामान बिखरा हुआ था। सभी जेवरात और नकदी गायब थी घटना की सूचना बमीठा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.