छतरपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / Chhatarpur
🚨 Breaking News | Chhatarpur

आग ने उजाड़ा आशियाना, समाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ : लवकुश नगर में इंसानियत की मिसाल

Chhatarpur | 02-May-2026 08:20 AM | 109 |
Chhatarpur
लवकुश नगर में इंसानियत की मिसाल

आग ने छीना आशियाना,जली गृहस्थी, इंसानियत ने बढ़ाया मदद का हाँथ 
मुसीबत जब अचानक दस्तक देती है, तो जिंदगी की पूरी दिशा बदल जाती है, लेकिन ऐसे कठिन समय में अगर कोई मदद का हाथ बढ़े तो उम्मीद फिर से जिंदा हो उठती है।
छतरपुर जिले की लवकुश नगर तहसील के बम्होरी पुरवा गांव में हुई आगजनी की घटना ने एक परिवार को गहरे संकट में डाल दिया, लेकिन समाजसेवा की एक पहल ने उनके दर्द को थोड़ा कम करने की कोशिश जरूर की है।

दरअसल ग्राम बम्होरी पुरवा में चार दिन पहले लगी भीषण आग ने एक परिवार की जिंदगी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। शॉर्ट सर्किट से भड़की इस आग ने शिवहरे परिवार का आशियाना ही नहीं, बल्कि उनकी पूरी गृहस्थी को भी राख में बदल दिया।

परिवार की मुखिया चंपा शिवहरे, जिनके पति का निधन कोरोना काल में हो चुका है, अपने बेटे और बेटी के साथ किसी तरह जीवन यापन कर रही थीं। आने वाले दिनों में उनकी बेटी की शादी होनी थी, लेकिन इस अचानक आई आपदा ने उनकी उम्मीदों पर मानो पानी फेर दिया। आगजनी के बाद परिवार गहरे मानसिक आघात और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

इस दुखद घटना की जानकारी वीडियो के माध्यम से सिजई निवासी व्यवसायी एवं समाजसेवी अभिषेक सिंह चौहान तक पहुंची। सूचना मिलते ही वे अपने सहयोगियों सोनू यादव, राजू निगम और अरविंद यादव के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को 11 हजार रुपये की नगद सहायता प्रदान की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा होना ही सच्चा मानवीय धर्म है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे आगे भी इस परिवार की हर संभव मदद करते रहेंगे।

गौरतलब है कि अभिषेक सिंह चौहान इससे पहले भी सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पिछले साल महाकुंभ के दौरान उन्होंने अपने निजी खर्च पर 6 बसों की व्यवस्था कर ग्रामीणों को प्रयागराज ले जाकर कुम्भ स्नान कराया था।

इस पहल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि समाज में संवेदनशील और मददगार लोग आज भी मौजूद हैं, जो जरूरत के समय दूसरों का सहारा बनते हैं।

अन्य खबरें

बैठक के दौरान भड़के छतरपुर कलेक्टर : 4 को किया सस्पेंड 6 का वेतन कटा और 4 की रोक दी वेतन वृद्धि

छतरपुर न्यूज़

अपहरण डकैती फिरौती कांड : चार आरोपी गिरफ्तार दो फरार

छतरपुर न्यूज़

बागेश्वर धाम पहुचे अनंत अंबानी : बागेश्वर सरकार के साथ किये दर्शन पूजन और ज्ञग हवन

छतरपुर न्यूज़

2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव करेंगे

छतरपुर न्यूज़

लवकुशनगर जिला बनाने के लिए युवाओं के द्वारा बढ़ाया गया एक कदम : क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप की गई अपर कलेक्टर की मांग

छतरपुर न्यूज़

दिग्विजय सिंह पर नागपाश का वार लेकिन निधि चतुर्वेदी से भी सवाल : दिग्विजय सिंह पर नागपाश का वार लेकिन निधि चतुर्वेदी से भी सवाल

छतरपुर न्यूज़

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़ : सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़

छतरपुर न्यूज़

कट्टे की नोक पर लुट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार : हथियार और कारतूस बरामद

छतरपुर न्यूज़

दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत : दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

छतरपुर न्यूज़

लवकुश नगर क्षेत्र मे शराब ठेकेदार का आतंक : गाव गाव मे खोल दिये शराब बेचने के अवैध काऊंटर

छतरपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.