बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
ट्रेंडिंग न्यूज़

नशे में चूर दूल्हे ने दुल्हन की बजाय सहेली को पहनाई वरमाला बारात लौटी बिना शादी के

बारात लौटी बिना शादी के

बरेली (उत्तर प्रदेश): बरेली जिले में एक शादी समारोह में अजीबोगरीब स्थिति तब उत्पन्न हो गई जब नशे में धुत दूल्हे ने अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में हंगामा मच गया और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र का बताया जा रहा है।

दुल्हन ने दूल्हे को जड़ा थप्पड़, शादी से किया इनकार

दूल्हे की इस हरकत से नाराज होकर दुल्हन ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी समारोह में कुर्सियां तक चलने लगीं। हालात बिगड़ते देख बारात को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा।

नशे में धुत था दूल्हा

जानकारी के मुताबिक, बारात बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से आई थी। शादी समारोह में बाराती नाच-गाने और खाने में व्यस्त थे, जबकि दूल्हा पहले से ही शराब के नशे में था। जब जयमाला की रस्म शुरू हुई, तो उसने गलती से दुल्हन की जगह उसकी सहेली को वरमाला पहना दी, जिससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

पुलिस ने संभाला मामला, दूल्हे सहित कई लोग हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर शांति भंग करने के आरोप में उनका चालान किया।

शराब सप्लाई करने वाले की तलाश में पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि दूल्हे के दोस्तों ने किसी व्यक्ति से अवैध शराब खरीदी और उसे पिलाई, जिससे वह नशे में धुत हो गया। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने शराब सप्लाई की थी।

दहेज मांगने का आरोप भी दर्ज

इस पूरे विवाद के बीच दुल्हन के परिवार ने पुलिस को एक तहरीर भी दी है, जिसमें दूल्हे के परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ