शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
ट्रेंडिंग न्यूज़

बरेली से बड़ी खबर : अश्लील टिप्पणी करने वाले दो युवक गिरफ्तार पुलिस ने कराया माफीनाम़ा

पुलिस ने कराया माफीनाम़ा
bareilly police

बरेली।  बदायूं जनपद के वजीरगंज इलाके से दो युवक – आसिफ और शोएब – उर्स शरीफ में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे थे। कार्यक्रम में शरीक होकर जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने एक लड़की पर अश्लील टिप्पणी करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध जताया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बरेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। युवकों की करतूत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली। इसके साथ ही पुलिस ने भीड़ और स्थानीय लोगों के सामने ही उन्हें सबक सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया। दोनों को पकड़कर उनके हाथ और पैर जोड़वाए गए तथा पीड़ित पक्ष और आम जनता से माफी मंगवाई गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में अश्लील हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। श्रद्धालुओं और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है, ऐसे में किसी भी तरह की बदसलूकी पर कठोर कार्रवाई होगी।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की और कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत कदम उठाकर ही माहौल को बिगड़ने से रोका जा सकता है। वहीं, लड़की और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों को चेतावनी देकर आगे भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की हरकतें दोहराने की किसी की हिम्मत न हो सके।

यह मामला सामाजिक संदेश भी देता है कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ‘हिंदू रत्न’ से सम्मानित

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज