ट्रेंडिंग न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / बागपत
🚨 Breaking News | बागपत

पुलिस और स्वाट टीम के साथ बदमाश की मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बागपत | 14-Feb-2025 07:51 PM | 10 |
बागपत
25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने मिशन 'लंगड़ा' के तहत उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

घटना बुधवार देर रात की है जब पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.