शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बदायूं न्यूज़

बदायूं न्यूज़ भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस का सम्मान समारोह बिसौली के विधान नगला में भव्य रूप से आयोजित

भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस का सम्मान समारोह बिसौली के विधान नगला में भव्य रूप से आयोजित
भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस

बदायूं, उत्तर प्रदेश।
बिसौली तहसील के ग्राम विधान नगला में भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से किसान कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री शीशपाल सिंह ने की। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान, जिला महामंत्री भूपेंद्र सिंह, जिला मंत्री अलाउद्दीन, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र लाइनमैन, सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस किसानों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्षरत है और भविष्य में भी संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में शीला देवी, सत्यपाल सिंह, अर्जुन, अरमान अली, बदलू, सोनपाल, किशन लाल, सुखविंदर, सुरेश पाल सिंह, रामसहाय, शेर सिंह, आकाश, राजू चौहान, सूरज, कासिम, मनोज, अनिकेत, सनी, विष्णु चौहान, विवेक, प्रेमपाल, पाली, ओमपाल, जितेंद्र, सुखलाल मौर्य, सफी अहमद, हनीफ, रईस, शहजादे आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) केवल एक संगठन नहीं, बल्कि किसानों की आवाज और हक की लड़ाई का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जोश देखते ही बन रहा था। समारोह का समापन देशहित और किसान हित की प्रतिज्ञा के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज