शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
बदायूं न्यूज़

दिल्ली कवि सम्मेलन में बदायूं के युवा कवि अखिलेश कुमार अक्स सम्मानित

युवा कवि अखिलेश कुमार अक्स सम्मानित
badaun-poet-akhilesh-kumar

दिल्ली में आयोजित “तिरंगा-ए-वतन” कवि सम्मेलन में बदायूं के युवा कवि अखिलेश कुमार अक्स सम्मानित दिल्ली के निर्माण विहार स्थित सभागार में जनवरी मेँ अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा “तिरंगा-ए-वतन” शीर्षक से एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और साहित्यिक चेतना से ओत-प्रोत रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ हुईं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अच्छा लाल झा एवं सचिव कवि रंजन शर्मा द्वारा जनपद बदायूं के युवा कवि अखिलेश कुमार अक्स को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर बदायूं जनपद में साहित्य प्रेमियों में हर्ष का माहौल रहा। उल्लेखनीय है कि अखिलेश कुमार अक्स मूल रूप से बदायूं जनपद के सौंधामई गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे एस.के.बी. आदर्श इंटर कॉलेज, लभारी, कादरचौक (बदायूं) में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाती है। कवि सम्मेलन में संजय कुमार शर्मा, वीरेंद्र कौशल (अलीगढ़), रितु रस्तोगी, मयंक आर्यन, परम परवाना, प्रिया कंबोज, डॉ. शिप्रा अग्रवाल एवं जयवीर सिंह चंद्रवंशी सहित अनेक प्रतिष्ठित कविगण उपस्थित रहे। सभी कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने साहित्य और राष्ट्रप्रेम को समर्पित ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना प्रक्रिया, डुग्गी-मुनादी से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान;
रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, 31 वर्षीय अग्निवेश मोदनवाल की मौत से परिवार में मचा कोहराम
नवंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद, महिलाओं को निजी पैथोलॉजी के महंगे खर्च और लंबी कतारों से मिलेगी राहत
14 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, पिता ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर; पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग

अन्य खबरें

सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज