औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

औरैया न्यूज : राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि : औरैया न्यूज : राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि

औरैया | 20-Sep-2025 08:06 AM | 261 |
औरैया
औरैया न्यूज : राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि

औरैया न्यूज : राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत आरक्षी को दी गई श्रद्धांजलि

औरैया – जिले में तैनात आरक्षी जितेन्द्र कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर शुक्रवार को पुलिस लाइन औरैया में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर अधिकारियों और साथियों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल देने की कामना की।

जिले में आरक्षी की असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.