औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

कुएं में डूबे दो मासूम, एक की मौत – गांव में पसरा मातम : दूसरा बालक ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया गया।

औरैया | 22-Sep-2025 10:46 AM | 261 |
औरैया
दूसरा बालक ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया गया।

कुएं में डूबे दो मासूम, एक की मौत – गांव में पसरा मातम

अछल्दा थाना क्षेत्र के आशा गांव में शनिवार की शाम उस वक्त हृदयविदारक घटना घट गई जब खेल-खेल में दो मासूम बच्चे गांव के बाहर बने एक अंधे कुएं में जा गिरे। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा बालक ग्रामीणों की सूझबूझ से बचा लिया गया।

घटना शाम लगभग 4 बजे की है। गांव निवासी रमन पुत्र धर्मेंद्र कुमार (6 वर्ष) और नवयुग पुत्र अशोक कुमार (7 वर्ष) खेतों की तरफ खेलने गए थे। खेल-खेल में दोनों ही बच्चे गांव के बाहर बने गहरे व अंधे कुएं में गिर गए। उसी दौरान वहां से गुजर रही बुजुर्ग महिला सोनाश्री पत्नी हाकिम सिंह ने बच्चों की चीख सुनी। कुएं में झांकने पर जब बच्चे छटपटाते नजर आए तो उन्होंने अपनी साड़ी का पल्लू डालकर उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं और तुरंत ग्रामीणों को आवाज दी।

ग्रामीणों की मदद से सबसे पहले नवयुग को बाहर निकाला गया। होश में आने पर उसने बताया कि रमन भी कुएं में है। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर रमन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। नवयुग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

देर शाम लगभग 8 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार और नायब तहसीलदार हरिकिशोर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब रमन का शव गांव पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की मां नीलम, बड़ा भाई गगन (9 वर्ष) और छोटा भाई कुनाल (4 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता दिल्ली में ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और बेटे की मौत की खबर से बदहवास हो गए।

रविवार शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल व्याप्त रहा। ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर गहरे दुख का इजहार किया और प्रशासन से खुले कुओं को पाटने की मांग उठाई, ताकि आगे कोई और मासूम ऐसी दर्दनाक दुर्घटना का शिकार न बने।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.