औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

रामलीला देखने गए परिजन, सूना घर देख चोरों ने किया हाथ साफ : रामलीला देखने गए परिजन, सूना घर देख चोरों ने किया हाथ साफ

औरैया | 19-Sep-2025 10:16 AM | 261 |
औरैया
रामलीला देखने गए परिजन, सूना घर देख चोरों ने किया हाथ साफ

ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया

रामलीला देखने गए परिजन, सूना घर देख चोरों ने किया हाथ साफ

औरैया जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम घसारा में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, गांव में चल रही रामलीला देखने पूरा परिवार घर में ताला लगाकर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घर का ताला तोड़ दिया और हजारों की नकदी के साथ जेवरात पार कर ले गए।

पीड़ित संतोष कुमार कठेरिया पुत्र रामदुलारे कठेरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिजनों के साथ रामलीला देखने गए थे। जब सुबह परिवार घर लौटा तो छत पर लगे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली। कमरे में प्रवेश करते ही देखा कि बक्से का सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि बक्से में रखे 80 हजार रुपये नकद और बक्से के नीचे जमीन में गाड़कर रखे गए जेवरात, जिनमें कंधनी व पायल शामिल थे, चोरों ने चुरा लिए।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही पीड़ित ने भैंस बेचकर यह रकम घर में रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा।

👉 यह वारदात लोगों के लिए चेतावनी है कि त्योहारों और आयोजनों के दौरान घर सूना छोड़ने से पहले सुरक्षा के इंतज़ाम पुख्ता कर लें।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.