औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष मनाया गया : संघ शताब्दी वर्ष, अटसू, आरएसएस पथ संचलन, औरैया, स्वयंसेवक, पुष्प वर्षा

औरैया | 13-Oct-2025 02:44 PM | 261 |
औरैया
संघ शताब्दी वर्ष, अटसू, आरएसएस पथ संचलन, औरैया, स्वयंसेवक, पुष्प वर्षा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ शताब्दी वर्ष मनाया गया

संघ शताब्दी वर्ष, अटसू, आरएसएस पथ संचलन, औरैया, स्वयंसेवक, पुष्प वर्षा

 

औरैया जनपद के अजीतमल खंड के अटसू नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर में पहली बार विराट पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियों और भगवा ध्वज के दर्शन से नगर का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। नगर वासियों ने जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड अजीतमल के नगर खंड प्रचारक हिमांशु जी ने की। मंच पर सह जिला कार्यवाह श्यामू जी और खंड संघ चालक ओम प्रकाश जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्यामू जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जो जाति, धर्म और भेदभाव से परे समाज सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर संघ ने शताब्दी वर्ष की औपचारिक शुरुआत की है, जो आने वाले वर्षों में समाज को एकता और राष्ट्रभाव की नई दिशा देगा।

खंड कार्यवाह गौरव त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पहले पथ संचलन नगर और खंड स्तर पर संयुक्त रूप से निकाला जाता था, किंतु इस बार पहली बार नगर स्तर पर ही विराट संचलन का आयोजन किया गया है, जिससे स्वयंसेवकों और नगरवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

नगर पंचायत अटसू के चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा करते हुए संघ की अनुशासन और सेवा भावना की सराहना की।

इस मौके पर ध्वज वाहक सिद्धांत विक्रम जी रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खंड संघ चालक ओमप्रकाश जी सह खंड संघ चालक अरुण जी नगर कार्यवाह विपिन जी सह खंड कार्यवाह बृजनंदन जी खंड व्यवस्था प्रमुख राकेश जी प्रचार प्रमुख सत्यम जी सामाजिक समरसता प्रमुख शरद कांत जी ग्राम विकास प्रमुख उपेंद्र जी धर्म जागरण प्रमुख कौशलेंद्र जी शारीरिक प्रमुख आशीष जी सह शारीरिक प्रमुख विकास जी मंडल प्रमुख अनंतराम अमन जी साफर कृष्णा जी लव जी कुश जी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से नगर में देशभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश गूंज उठा।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.