औरैया न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / औरैया
🚨 Breaking News | औरैया

रोशनी और फूलों से निखरा सिद्धपीठ हनुमान मंदिर : 31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया | 31-Dec-2025 03:25 AM | 311 |
औरैया
31 दिसंबर को हनुमान मंदिर अछल्दा से निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

औरैया जनपद में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अयोध्या स्थित भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक और आस्था से जुड़े आयोजन को लेकर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। आस्था के इस पर्व पर 31 दिसंबर को शोभायात्रा का शानदार आगाज हनुमान मंदिर अछल्दा से किया जाएगा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर करेगी। आयोजकों के अनुसार, कई महीनों से इस भव्य शोभायात्रा की तैयारियां चल रही थीं, जो अब पूरी कर ली गई हैं। शोभायात्रा की विशेषता यह रहेगी कि इसमें प्रदेश स्तरीय कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक और भव्य झांकियों का संग्रह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। झांकियां धार्मिक संदेश के साथ भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी प्रदर्शित करेंगी। इस शोभायात्रा में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु भाग लेने पहुंचेंगे। यात्रा में महिलाओं, पुरुषों, वृद्धों के साथ-साथ बच्चों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रहने की संभावना है। श्रद्धालु भक्ति गीतों, जय श्रीराम के उद्घोष और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देंगे।आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी धर्मों और वर्गों के लोगों का सहयोग लिया जा रहा है, जो सामाजिक सौहार्द और एकता का प्रतीक है। वहीं, कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगायह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी, बल्कि औरैया की सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को भी नई पहचान देगी।

अन्य खबरें

पत्रकारों के साथ हुई कार्यवाही की निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन : जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

औरैया न्यूज़

औरैया में ओडीओपी प्रशिक्षण पर उठे सवाल, : प्रतिभागियों ने लगाए अनियमितताओं के आरोप

औरैया न्यूज़

उधारी विवाद में घर में घुसकर मारपीट व लूट का आरोप, कई नामजद : कानपुर इलाज को जा रहे व्यापारी के घर दबंगों का धावा

औरैया न्यूज़

अछल्दा के हरीगंज बाजार में गंदगी और टूटी नालियों से जनजीवन बेहाल : संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

औरैया न्यूज़

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बच्चों से चर्चा करते कैवल्य अकादमी के डायरेक्टर धर्मेंद्र सर : UP पुलिस भर्ती परीक्षा 2026: कैवल्य अकादमी औरैया से 40+ चयन

औरैया न्यूज़

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का शैलाब : औरैया के अछल्दा कस्बे में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभा यात्रा

औरैया न्यूज़

कैवल्य अकादमी कोचिंग के डायरेक्ट धर्मेंद्र कुमार जी का बच्चों ने धूम धाम से मनाया जन्मदिन : छात्रों व अभिभावकों ने कविताओं और सम्मान समारोह के साथ मनाया जन्मदिन

औरैया न्यूज़

औरैया के अछल्दा में आवारा सांडों का उत्पात, सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा : हरीगंज तिराहे पर बढ़ते आवारा सांडों से जनता दहशत में, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

औरैया न्यूज़

अछल्दा मेला ग्राउंड में 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का तृतीय दिवस भक्ति व उत्साह से सम्पन्न : गायत्री मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण, साधक व श्रद्धालु हुए भावविभोर

औरैया न्यूज़

अछल्दा में 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन, पावन प्रज्ञापुराण कथा ने जगाई आध्यात्मिक चेतना : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मेला ग्राउंड अछल्दा में चल रहा है राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

औरैया न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.