शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
औरैया न्यूज़

रंगोली प्रतियोगिता में झलकी छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा रंगोली प्रतियोगिता, दीपावली कार्यक्रम, श्री गुलजारी लाल इंटर कॉलेज, अछल्दा औरैया, छात्राओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक आयोजन, प्रधानाचार्या आराधना यादव, दीपावली उत्सव

रंगोली प्रतियोगिता, दीपावली कार्यक्रम, श्री गुलजारी लाल इंटर कॉलेज, अछल्दा औरैया, छात्राओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक आयोजन, प्रधानाचार्या आराधना यादव, दीपावली उत्सव
auraiya-news-in-hindi

रंगोली प्रतियोगिता में झलकी छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा

रंगोली प्रतियोगिता, दीपावली कार्यक्रम, श्री गुलजारी लाल इंटर कॉलेज, अछल्दा औरैया, छात्राओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक आयोजन, प्रधानाचार्या आराधना यादव, दीपावली उत्सव

 

अछल्दा (औरैया)। दीपावली पर्व के अवसर पर श्री गुलजारी लाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोलियाँ बनाईं। किसी ने माँ लक्ष्मी की झांकी तैयार की, तो किसी ने दीप, स्वस्तिक और राष्ट्रीय प्रतीकों की झलक प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

रंगोलियों से विद्यालय परिसर रंगीन और उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो गया। इस दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या आराधना यादव, प्रबंधक राजेश यादव तथा विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने प्रतिभागी छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रधानाचार्या आराधना यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्राओं में सृजनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव को भी मजबूत करती हैं। अंत में सभी छात्राओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और “शुभ लाभ”, “जय श्री लक्ष्मी” के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

यह भी पढ़ें

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज